आज का राशिफल- 15 May 2021 Rashifal | Today Horoscope In Hindi |15 May Rashifal, Horoscope

ज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय ग्रहों की स्थिति-सूर्य राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में जा चुके हैं। वहां पहले से शुक्र, बुध और राहु हैं। अब सूर्य आ गए। सूर्य और राहु का मिलन जनमानस के लिए बहुत खतरनाक है। इस योग को ग्रहण योग कहते हैं। चंद्रमा यहां से निकलकर मंगल के साथ लक्ष्‍मी योग बनाकर बैठे हैं। ये एक अच्‍छी बात है लेकिन चंद्रमा सवा दो दिन तक ही रहते हैं। वृश्चिक राशि में केतु, मकर में शनि और गुरु कुंभ राशि में हैं। बहुत हद तक सूर्य के मेष राशि में होने के कारण चीजें अभी रुकी हुई थीं लेकिन वृषभ राशि में जाकर सूर्य जो राहु के साथ हो गए हैं ये खतरनाक साबित हो सकता है जनमानस के लिए बहुत जरूरत है बचकर पार करने की।